फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Elderly man, bitten by a snake, arrives at the hospital with the snake trapped in a container

Etah News: सांप ने डसा तो डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा बुजुर्ग

Thu, 15 Oct 2026 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Elderly man, bitten by a snake, arrives at the hospital with the snake trapped in a container
डब्बे में बंद सांप। स्रोत वीडियोग्रेव
एटा। गांव जोगामई में बृहस्पतिवार को एक बुजुर्ग किसान को सांप ने डस लिया। इसके बाद 60 वर्षीय मुरारी लाल ने सांप को डिब्बे में बंद कर लिया और उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में डिब्बे के अंदर सांप देखकर लोग चौंक गए। इसके बाद बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया और एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। शाम करीब चार बजे उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन

गांव जोगामई निवासी मुरारी लाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे उन्हें सांप ने डस लिया था। इसके बाद उन्होंने सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया और उसे लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंच गए। मुरारी लाल ने बताया कि वह सांप की पहचान कराने के लिए उसे साथ लाए थे ताकि चिकित्सक उसके अनुसार उपचार कर सकें।
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि सांप के काटने पर बिना देरी के मरीज को अस्पताल पहुंचाना चाहिए। सांप को पकड़ने या मारने की कोशिश में समय गंवाना खतरनाक हो सकता है। मरीज को झाड़-फूंक कराने के बजाय तत्काल चिकित्सकीय सहायता दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांप के डसने के बाद किसान उसे डिब्बे में बंद करके लाया था। किसान को एंटी-वेनम दिया गया। अब उसकी हालत में सुधार है। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। वहीं उन्होंने कहा कि -डॉ. एस. चंद्रा सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed