फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   vikaas kee rel ko janata phir de sahayog: devendr

विकास की रेल को जनता फिर दे सहयोग: देवेंद्र

Fri, 06 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 06 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
vikaas kee rel ko janata phir de sahayog: devendr
साइकिल रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सपा कार्यकर्ता साइकिल रैली निकाल गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बता रहे है। शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने सपा द्वारा कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों, व जनकल्याकारी योजनाओं का हवाला देते हुए 2017 में फिर से सपा को वोट कर युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सत्ता सौंपने का आह्वान किया। 
विज्ञापन

शुक्रवार को कासगंज विधान सभा अध्यक्ष डा. महाराज सिंह बघेल ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। साइकिल रैली ग्राम कलियानपुर से हिम्मतपुर सई, भगवन्तपुर, जगदीषपुर, गढ़ी, हरनाठेर, भूपालगढ़ी, हरसैना, कुढ़ार, नगला मोती पर जाकर समाप्त हुई जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में चल रही विकास की हाईस्पीड ट्रेन को फिर से सत्ता सौंपकर जनता को इस ट्रेन को ताकत देनी है जिससे यह विकास की ट्रेन लगातार प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चलती रहे। परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि चार वर्ष के कार्यकाल में समाजवादी पार्टी की सरकार ने प्रदेश का विकास कराते हुए आम आदमी को बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा मुहैया कराई है। साइकिल रैली के दौरान विधान सभा अध्यक्ष महाराज सिंह बघेल, रघुनाथ सिंह यादव कोषाध्यक्ष, अजेट सिंह यादव, राजेश अग्रवाल आदि सपा नेता मौजूद रहे। अमांपुर विधानसभा में साइकिल रैली बौदर, नगला लीलाधर, चहका, जौहरी, दिलावर नगर, नगला मडिय़ां, सादिकपुर सहित अन्य गांव में पहुंची। पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सोलंकी व विधान सभा अध्यक्ष डा. के पी सिंह ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाएं गिनाई। यहां रैली को जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने संबोधित किया। साइकिल यात्रा में मीडिया प्रभारी प्रदीप रघुनंदन, विधान सभा अध्यक्ष डा. के पी सिंह, लक्ष्मन सिंह यादव, कैप्टन वीपी सिंह, गौरव यादव, आदि मौजूद रहे। पटियाली विधान सभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा ढोड़पुर से फतियांपुर, नगला मौजी, अल्ईयापुर, ताजपुर तिगरा(गढिय़ा), तिगरा, कनेसर, नगला मोहन बल्लूपुर, झाऊझोर पर समाप्त हुई। विधायका नजीवा खांन जीनत एवं पैक्सफेड की डायरेक्टर नासी खान ने संयुक्त रुप से झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक नजीवा खांन जीनत ने कहा कि पटियाली के विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। पैक्सफेड की डायरेक्टर नासी खान ने युवा मुख्यमंत्री ने युवाओं के सपनों को साकार करने का काम किया है। साइकिल रैली में विधान सभा अध्यक्ष रामनरेश यादव, महिला जिलाध्यक्ष रेशमा देवी शाक्य ,नदीम हुसैन, अभय प्रताप सिंह, शाहरुख राज, चांद की राम, उजीर सिंह, अतुल प्रधान, पुजारी प्रधान, जयवीर प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed