{"_id":"6452a1bafb6653fb4600d7c6","slug":"vigorous-opposition-of-vhp-and-bajrang-dal-demonstration-in-collectorate-etah-news-c-25-1-145204-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विहिप और बजरंग दल का जोरदार विरोध, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विहिप और बजरंग दल का जोरदार विरोध, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
Wed, 03 May 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 03 May 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
एटा। ग्राम पंचायत पवांस में लगातार दो दिन हुई गोकशी को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में उबाल है। बुधवार को इन दोनों संगठनों के साथ ही दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति के तमाम महिला-पुरुष कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इनमें शहर के अलावा मलावन, मिरहची, शीतलपुर, जलेसर से भी कार्यकर्ता शामिल हुए। गोकशी का जोरदार विरोध किया। डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एएसडीएम वेदप्रिय आर्य को सौंपा।जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ ने कहा कि यह घटना हिंदू समाज के लिए सीधी चुनौती है। एक दिन पहले ही 10 गोवंश काटे गए थे। हमने सोचा था कि प्रशासन इस पर नियंत्रण कर लेगा लेकिन घटना की पुर्नावृत्ति यह दर्शाती है कि प्रशासन अक्षम है। हिंदू समाज पर बार-बार घात लगाना असहनीय हो रहा है। हिंदू समाज शांत है कमजोर नहीं, हम लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए विवश न करें।
ज्ञापन में लिखा कि विधर्मियों द्वारा करीब 20 गोमाताओं की हत्या कर दी गई है। विहिप इसकी घोर भर्त्सना करता है। मांग करता है कि जो भी अपराधी इस घिनौने कांड में शामिल हैं, उन्हें जल्द से जल्द कर गिरफ्तार कर सजा दिलाएं। यह भी मांग रखी कि सभी गोशालाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए। घुमंतू गोवंशों की टैगिंग कर गोशाला पहुंचाया जाए। उनके इलाज के लिए चिकित्सकों की व्यवस्था की जाए। विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान, सुधाकर गुप्ता, शिवांग गुप्ता, सुनील चौहान, सोनू शर्मा, सौम्या शाक्या, ममता सिंह, डौली सक्सेना आदि रहे।