{"_id":"66e090c21966dd76cb055cf0","slug":"video-of-lawman-and-accountant-taking-bribe-goes-viral-etah-news-c-163-1-sagr1016-122614-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कानूनगो व लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कानूनगो व लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
Wed, 11 Sep 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
जलेसर। सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो तहसील क्षेत्र के गांव महानमई का बताया जा रहा है। वीडियो में लेखपाल सहित कानूनगो पैमाइश करने के बदले में रुपये ले रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है, लेकिन यह वीडियो तहसील क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
तीन दिन पूर्व तहसील क्षेत्र के गांव शाहनगर टिमरूआ के किसान भगवान दास से लेखपाल का 15 लाख की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया था। मामले में डीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया था। मगंलवार को सोशल मीडिया पर गांव महानमई के किसान यतेन्द्र सिंह व नेपाल सिंह ने खेत की पैमाइश कराने के लिए आवेदन किया था।
जिस पर लेखपाल व कानूनगो ने बिना रुपये लिए पैमाइश करने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि लेखपाल व कानूनगो गांव पहुंचे। जहां किसान से पहले रुपये लिए। यह वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में एसडीएम विपिन कुमार मोरल ने बताया कि वायरल वीडियो पुराना बताया जा रहा है, फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।