फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Video of Fort Depot driver being beaten goes viral

Etah News: फोर्ट डिपो की चालक की पिटाई का वीडियो वायरल

Sun, 28 Jan 2024 06:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Jan 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
Video of Fort Depot driver being beaten goes viral
जैथरा। फोर्ट डिपो की बस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें इस बस के चालक को फर्रुखाबाद डिपो की बस के चालक-परिचालक पीटते नजर आ रहे हैं। पीड़ित चालक ने इन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फोर्ट डिपो के चालक दुर्गेश निवासी गांव पोंडरी जिला एटा ने बताया कि बस लेकर वह एटा जा रहा था। तभी जैथरा पर फर्रुखाबाद डिपो की बस संख्या यूपी 76 टी 5967 के चालक व परिचालक ने बस को आगे लगाकर रोक लिया। दोनों मेरी बस में घुसकर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लात-घूसों से मुझे पीटने लगे। बस में बैठीं महिला यात्रियों के अलावा अन्य यात्री भी इन भद्दी गालियों को सुनकर शर्मसार हो गए। परिचालक व यात्रियों ने मुझको बचाया। जिसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देकर चले गए। यह पूरी घटना मेरी बस में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि घटना करने वाले चालक, परिचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed