फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Victim's brother beaten up for not compromising in rape case

दुष्कर्म के मामले में समझौता न करने पर पीड़िता के भाई को पीटा

Tue, 08 Nov 2022 06:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Victim's brother beaten up for not compromising in rape case
मारहरा क्षेत्र में मारपीट की घटना के वायरल वीडियो का फोटो। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। थाना मारहरा क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व एक किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। सोमवार को किशोरी का भाई गुजरात से लौटा तो आरोपियों ने मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाया, न मानने पर मंगलवार को पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर, पुलिस ने आरोपी पक्ष के साथ ही युवक पर भी शांति भंग के तहत कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई ने बताया कि वह बहन के साथ हुई वारदात के समय गुजरात स्थित अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार को लौटा तो शाम के समय आरोपी घर पर आ गए। मुकदमे में समझौता करने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन

जब फैसला करने से मना कर दिया तो आरोपी धमकी देकर चले गए। आरोप है कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे गली से निकल रहा था तभी पुष्पेंद्र, सत्यप्रकाश, सुरेंद्र और बबलू समेत 10-12 महिला-पुरुषों ने पकड़ लिया और लात-घूसों से पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंची पुलिस आरोपियों के साथ मुझे भी पकड़ कर थाने ले गई। पीड़िता के परिजन ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे ही बेटे को पीटा गया और उसका ही पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। शांतिभंग के आरोप में पांच लोगों पर कार्रवाई की गई है। पूर्व में दर्ज दुष्कर्म के मामले में आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed