{"_id":"6afb4ed37691a29a4e027c84","slug":"vehicles-loaded-with-paddyrice-overturn-on-gt-road-two-people-injured-etah-news-c-163-1-eta1014-160302-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जीटी रोड पर पलटे चावल धान से भरे वाहन, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जीटी रोड पर पलटे चावल धान से भरे वाहन, दो लोग घायल
Tue, 17 Nov 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
शहीद स्तंभ के पास जीटी रोड पर नियंत्रित होकर पलटा ट्रक। संवाद
एटा। जीटी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर शहीद स्तंभ के पास रविवार की देर रात अलग-अलग हादसों में चावल से भरा ट्रक और धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रक में सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक बाल-बाल बच गया। दोनों घटनाओं के बाद सड़क पर अनाज बिखर गया।
शहीद स्तंभ की ओर जा रहा चावल से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक सवार अर्जुन कुमार निवासी नगला सुजान थाना निधौली कलां और मोहित कुमार निवासी दरिगपुर थाना पिलुआ घायल हो गए। ट्रक मालिक राहुल कुमार निवासी नगला बंदी सूचना मिलते ही भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली देहात पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
वहीं, रविवार रात जीटी रोड पर इसी स्थान पर धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई। बताया गया कि ट्रैक्टर का पहिया सड़क से नीचे उतरने के बाद चालक अनुज कुमार निवासी गांव वाजिदपुर थाना नगला हंगर फिरोजाबाद वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई और धान सड़क पर बिखर गया। हादसे में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली देहात प्रभारी कृष्णकांत लोधी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाकर किनारे खड़ा कराया। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि दोनों ही हादसों के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। ट्रक सवार दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।