फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Vehicle crushed father and son going to Devi Jagran at daughter's house

Etah News: बेटी के घर देवी जागरण में जा रहे पिता-पुत्र को वाहन ने रौंदा

Tue, 04 Jun 2024 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 04 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Vehicle crushed father and son going to Devi Jagran at daughter's house
जलेसर/एटा। थाना सकरौली क्षेत्र में बेटी के यहां देवी जागरण में जा रहे फिरोजाबाद के पिता-पुत्र कोे जलेसर-फिरोजाबाद मार्ग पर धर्मपुर पंप के पास रविवार देर शाम को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उपचार के दौरान पिता ने दम तोड़ दिया। पुत्र का इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक की बेटी दुर्गेश ने बताया कि रविवार को हमारे घर फाजिलपुर में देवी जागरण का कार्यक्रम था। उसी में शामिल होने के लिए पिता भगवान सिंह (65) व भाई सुभाष निवासी गांव सिकरारी थाना पचोखरा बाइक से आ रहे थे। रास्ते में थाना सकरौली क्षेत्र में जलेसर-फिरोजाबाद रोड पर धर्मपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जलेसर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पिता की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जबकि भाई सुभाष की हालत गंभीर है। उसका आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed