{"_id":"63f260785b80d063880efe96","slug":"vehicle-broke-electric-pole-supply-stopped-for-three-days-etah-news-c-25-1-66677-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: वाहन ने तोड़े विद्युत खंभे, तीन दिन से आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: वाहन ने तोड़े विद्युत खंभे, तीन दिन से आपूर्ति ठप
Sun, 19 Feb 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
एटा। मलावन थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर में तीन दिन पूर्व अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दो विद्युत खंभे तोड़ दिए। इससे गांव में आपूर्ति ठप बनी हुई है। इस समय खासतौर से परीक्षार्थी परेशान हैं। उन्हें पढ़ाई करने में दिक्कतें आ रही हैं।
गांव सैदपुर के ग्रामीणों में बताया कि यहां की आबादी करीब 1200 है। 300 के करीब मकान बने हैं। जबकि 250 से अधिक घरों में विद्युत कनेक्शन हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन पूर्व रात के समय अज्ञात वाहन ने दो विद्युत खंभे तोड़ दिए। एक खंभा बल्ली पर जाकर टिक गया। जबकि दूसरा एक मकान के सहारे टिका है।
ऐसे में विद्युत निगम की आपूर्ति गांव में ठप हो गई है। उप्र बोर्ड परीक्षा चल रही है। ऐसे में परीक्षार्थियों के सामने पढ़ाई की दिक्कत हो रही है। मोमबत्ती जलाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।