फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   vasuli kerte pakda

स्वास्थ्यकर्मी बन मेडिकल स्टोर व क्लीनिकों से वसूली करते मिले दो युवक

Wed, 19 Feb 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
vasuli kerte pakda
सकीट (एटा)। कस्बे में दो युवक बुधवार को नेशनल हेल्थ रिसोर्स पर्सन बनकर पहुंचे थे। उन्होंने मेडिकल स्टोर सहित क्लीनिकों पर जांच पड़ताल की। मेडिकल पर संसाधन पूरे न होने पर वसूली शुरू भी की। इस पर एक डॉक्टर को शक हुआ तो उन्होंने युवकों से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर डॉक्टर दोनों युवकों को सीएचसी ले गए। जहां सीएचसी प्रभारी ने उनसे पूछताछ की। उन्होंने युवकों के आईडी प्रूफ सहित बाइक के कागजात रख लिए। वहीं वसूल किए गए रुपयों को वापस कराया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जनपद के दो युवक सुबह कस्बे में पहुंचे थे। उन्होंने खुद को नेशनल हेल्थ रिसोर्स की टीम का सदस्य बताकर कहा कि वह सीएमओ कार्यालय से आए हैं। उन्होंने कस्बे के मेडिकल स्टोर पर फ्रीज, लाइसेंस सहित अन्य संसाधन देखने शुरू कर दिए। अधिकांश मेडिकल चेक किए, जहां कुछ अनियमितताएं मिलीं, उनके संचालकों से वसूली शुरू कर दी। इसके बाद वह क्लीनिकों पर जा पहुंचे। जहां चिकित्सकों से पूछताछ की। इस पर चिकित्सकों को शक हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने उनका आईडी प्रूफ मांगा। दोनों व्यक्तियों ने प्रूफ दिखाने से मना कर दिया। मामला बढ़ने पर वहा भीड़ जमा हो गई। मेडिकल संचालक व चिकित्सक दोनों युवकों को पकड़कर सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव यादव के पास ले गए। उन्होंने दोनों युवकों से बात की। वहीं सीएमओ सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों से बात की तो अधिकारियों ने सर्वे के लिए किसी को ऑफिस से भेजने की बात से मना कर दिया। इस पर उन्होंने दोनों युवकों के आईडी प्रूफ और बाइक के कागजात रख लिए। वहीं, वसूल किए गए रुपयों को उन्होंने वापस कराया। इस दौरान दोनों युवक चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष पुराना था लेटर
युवकों के पास एक वर्ष पुराना लेटर था। इसमें उन्हें सर्वे के लिए चिकित्सकों के पास जाना होता है न कि मेडिकल स्टोर पर। आईडी प्रूफ ले लिए है, युवकों ने नया लेटर दिखाने की बात बृहस्पतिवार को कही है।

डॉ. गौरव यादव, सीएचसी प्रभारी, सकीट
सीएमओ के सामने बुलाया गया
स्वास्थ्य निदेशक के यहां से एक सर्वे का पत्र आया था। पुराना पत्र लेकर युवक कैसे पहुंच गए। इसकी जानकारी नहीं है। उन्हें बृहस्पतिवार को सीएमओ के सामने बुलाया गया है। वहीं मेडिकल से जो रुपये लिए वह गलत हैं। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. सुरेश चंद्र नागर, नोडल नेशनल हेल्थ रिर्सोस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed