फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   vasant panchami celebrated by worshiped goddess sarasvati

वसंत पंचमीः सरस्वती पूजन कर मांगा यश

Sat, 24 Jan 2015 11:47 PM IST
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
vasant panchami celebrated by worshiped goddess sarasvati
एटा। शनिवार को वसंत पंचमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर जहां लोगाें ने पीले वस्त्र धारण किए। वहीं, पीले मीठे चावल बनाकर पूजा-अर्चना की और साधुओं को भी दान दिया। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। क्षत्रिय स्वर्णकार मंदिर सभा के तत्वावधान में दोपहर को बैंडबाजों के साथ श्री रघुनाथ जी महाराज की भव्य शोभयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन



 
शोभायात्रा से पहले मंदिर परिसर में हवन यज्ञ आदि संपन्न हुआ। इसके बाद भक्तों को प्रसाद बांटा गया। शोभायात्रा की शुरूआत घंटाघर स्थित मंदिर से हुई जो जीटी रोड, शिकोहाबाद रोड, पुरानी बस्ती, ठंडी सड़क, पटियाली गेट, लोकमनदास तिराहा, रेवाड़ी मोहल्ला आदि जगह से होते हुए देर शाम पुन: मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ। इस दौरान शोभायात्रा में श्रीकृष्ण, मां सरस्वती, देवी मां आदि देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां शामिल थीं। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष रमेश वर्मा, संयोजक अशोक सर्राफ, सोनू, दीपक चौहान, जीतू सोलंकी, अनिल वर्मा, मुकेश वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर कुठिला स्थित राजमाला यादव उमा विद्यालय में वसंत पंचमी के अवसर पर हवन पूजन आदि कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रबंधक राजेश यादव, संजय यादव, साधू सिंह यादव, लखन आर्य, ओमप्रकाश आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारती नगर स्थित केशव सरस्वती मंदिर में शनिवार को सुबह हवन पूजन आदि कार्यक्रम संपन्न हुए। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा अध्यक्ष आशुतोष मिश्र, वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य ज्ञान सिंह, रूपेश कुमार, योगेश कुमार, मनवीर सिंह मौजूद थे।




धुमरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हवन पूजन हुआ। इस मौके पर प्रबंधक कमलेश गुप्ता, प्रधानाचार्य उमाशंकर शर्मा, जुगेंद्र सिंह राठौर मौजूद थे। विश्व हिंदू महासभा के तत्वावधान में भी वसंत पंचमी पर्व मनाया गया। बैंडबाजों के साथ मां सरस्वती का पूजन किया गया। महासभा द्वारा एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।



 गोष्ठी की अध्यक्षता सतेंद्र कुमार मिश्र ने की। इस मौके पर महासभा के अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, दिलीप पचौरी, सुशील गुप्ता मौजूद थे। रेलवे रोड स्थित हनुमान गढ़ी में जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से वसंतोत्सव पर्व पर पांच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी ओमलक्ष्मी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बच्चों को राष्ट्र सेवा के लिए किया प्रेरित
अलीगंज। ब्रजकिशोर अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को इस पर्व की आचार्यों ने जानकारी दी और उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रप्रकाश पाल प्रधान ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस मौके पर आचार्यों ने वसंत पंचमी व मां सरस्वती के जन्म के विषय पर जानकारी दी। अध्यक्षता नरेश चंद्र मिश्रा ने की। इस मौके पर प्रधानाचार्य पप्पू राम मिश्रा, डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ कुमार, संजीव मिश्रा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed