{"_id":"90a8f6d90400fb2cb911719878c11f70","slug":"van-spilled-boiling-water-on-the-kids-in-school-six-scorched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन में बच्चों पर गिरा खौलता पानी, छह झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल वैन में बच्चों पर गिरा खौलता पानी, छह झुलसे
एटा अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसकेवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्कूल वैन के रेडिएटर का खौलता पानी गिरने से छह बच्चे झुलस गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। इन दोनों बच्चों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विद्यालय से वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने को जा रही थी। वैन के रेडिएटर में पानी की कमी होने से उसका पानी खौलने लगा, लेकिन चालक ने इसको नजर अंदाज कर दिया। जब वैन सोरों गेट वारहद्वारी क्षेत्र में पहुंची तभी रेडिएटर का ढक्कन खुल गया और चालक के पास बैठे बच्चे अभिषेक, अर्सित, कृष्णा, अंसुल, नेहा, खुशवू के ऊपर खौलता हुआ पानी गिर गया। इससे ये बच्चे झुलस गए। कार चालक दिनेश गाड़ी से कूद कर भाग गया। जब बाजार के लोगों ने बच्चों की चीख पुकार सुनी और गाड़ी से धुआं उठता देखा तो वे दौड़ पड़े। बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाल कर ठंडा पानी डाला। घटना की जानकारी विद्यालय प्रबंधतंत्र को दी गई। विद्यालय प्रबंध समिति से जुड़े लोग मौके पर आ गए। बच्चों को चिकित्सक के यहां ले जाया गया। चिकित्सकों ने अभिषेक पुत्र नरेंद्र शर्मा निवासी रामवली कालोनी, अर्शित पुत्र दिनेश विजय निवासी बड़ी होली की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए।
बच्चों में मच गई अफरा तफरी
हादसे के बाद बच्चों में अफरा तफरी मच गई। पिछले हिस्से के बच्चे चीखपुकार मचाकर कूद-कूद कर भागने लगे। बाजार के लोगों ने बच्चों को अपनी दुकानों पर बैठाकर सांत्वना दी।
विज्ञापन
बाजार में लग गया जाम
कासगंज (ब्यूरो)। भरे बाजार हुए हादसे के बाद बाजार में जाम के हालात बन गए। काफी संख्या में स्कूल के वाहन भी जाम में फंस गए। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। लगभग एक घंटे तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।
वाटर कैन लेकर दौड़ पड़े दुकानदार
कासगंज। बच्चों के खोलते पानी से झुलसने की जानकारी जैसे ही आसपास के दुकानदारों को हुई वैसे ही दुकानदार अपनी दुकानों पर रखे वाटर कैन लेकर दौड़ पडे। बच्चों पर ठंडा पानी डाला गया।
वैन में नहीं थी प्राथमिक उपचार की सुविधा
कासगंज। स्कूल की वैन के साथ प्राथमिक उपचार और फायर इंस्टूमेंट का होना अनिवार्य है, लेकिन वैन में इनमें से कोई सुविधा नहीं थी। समीपवर्ती मेडीकल स्टोर के स्वामी ने बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया।
दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका पूरा इलाज विद्यालय प्रबंधतंत्र कराएगा। लापरवाह चालक को तत्काल हटा दिया गया है।
-निखिल कुमार विद्यालय संचालक