{"_id":"6058cfad8ebc3edb54646dde","slug":"vaccination-in-private-hospitale-etah-news-agr48565486","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन के लिए निजी अस्पताल का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन के लिए निजी अस्पताल का हुआ चयन
विज्ञापन
प्राइवेट क्लिनिक पर कोरोना वैक्सिनेशन को मौजूद स्वास्थ्यकर्मी ।संवाद
- फोटो : ETAH
अब आपके शहर में भी निजी नर्सिंग होम पर कोरोना का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए अरुणा नगर स्थित श्री रमेश चंद्र संपूर्ण नेत्र चिकित्सालय में सोमवार से इसकी शुरुआत हो गई है। जहां व्यक्ति को 250 रुपये में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले दिन यहां एक भी व्यक्ति को वैक्सीन नहीं लगाई जा सकी है।
शहर के मोहल्ला अरुणा नगर में निजी अस्पताल में वैक्सीनेशन के शुभारंभ में पहुंचे मारहरा विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर वैक्सीनेशन कार्य का शुभारंभ किया।
भाजपा विधायक ने डॉ. ललित गुप्ता को धन्यवाद दिया और कहा प्रधानमंत्री द्वारा बीते दिनों अपील की गई थी कि जो लोग पैसे देने मेें समर्थ हैं वह पैसे देकर ही वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने कहा जिले में कई लोग ऐसे हैं जो वैक्सीनेशन की धनराशि दे सकते हैं। ऐसे लोग डॉ. ललित गुप्ता के यहां रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीन को अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। इस दौरान डॉ. ललित गुप्ता ने बताया उन्होंने अपने यहां अभी 100 डोज वैक्सीन की खरीदी हैं। यह वैक्सीन समाप्त होने के बाद वैक्सीन खरीदी जाएगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग, संदीप गुप्ता, डॉ. अमित सोलंकी आदि मौजूद रहे ।