फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Vaccination booths built less due to lack of vaccine

वैक्सीन के अभाव में कम बने टीकाकरण बूथ

Tue, 10 Aug 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Vaccination booths built less due to lack of vaccine
मेटरनिटी विंग में टीकाकरण के लिए लगी महिलाओं की भीड़। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते मंगलवार को टीकाकराण के बूथ कम बनाए गए। इस दौरान 21 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। जिले में 16 जनवरी से अब तक तीन लाख 28 हजार व्यक्तियों को पहली डोज लगाई गई है। वहीं बूथों पर वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ जमा हो रही है। मंगलवार को जिले में 21 स्थानों पर वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान केंद्रों पर टीकाकरण कराने वालों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

मैटरनिटी विंग में लगने लगी वैक्सीन
अभी तक महिला अस्पातल की ओपीडी में वैक्सीन लगाई जा रही थी। जिससे अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर मंगलवार से सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने मैटरनिटी विंग में टीकाकरण बूथ बनवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं टीकाकरण कराने पहुंचीं।
विज्ञापन

शनिवार को लगेगी सिर्फ दूसरी डोज
कोरोना से निजात के लिए वैक्सीन की दो डोज अनिवार्य हैं। ऐसे में कोरोना की दूसरी डोज लगवाने के लिए उत्साहित लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। शनिवार का दिन सिर्फ दूसरी डोज वालों के लिए निर्धारित कर दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। जिले में अब तक करीब 3.28 लाख लोग पहली डोज लगवा चुके हैं। जबकि 50000 लोगों ने टीका की दोनों डोज लगवाई हैं। अब दूसरी डोज का दिन निर्धारित होने से इसमें तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed