फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   vaccination at 56 booth

जिले में 56 बूथों पर लगाई जा रही कोरोना वैक्सीन: फोटो 3

Thu, 01 Apr 2021 10:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
vaccination at 56 booth
जिला अस्पताल में कोरोना वेक्सिन लगाती स्वास्थ्यकर्मी ।संवाद - फोटो : ETAH
जिले में बृहस्पतिवार को 45 से 60 वर्ष तक के व्यक्तियों को कोरोना टीकाकरण किया गया। यहां 56 बूथों पर टीकाकरण का कार्य देर शाम तक चला। देर शाम तक बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं लोगों में वैक्सीन को लेकर ज्यादा उत्साह नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने के निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बनी पीएचसी पर बूथों को बनाया गया। जहां विभाग द्वारा जिले में 56 बूथ वैक्सीन के लिए बनाए गए। इस दौरान 7500 व्यक्तियों को वैक्सीनेशन करने का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

नहीं लगी दूसरी डोज
बृहस्पतिवार को कुछ व्यक्ति बूथों पर वैक्सीन की दूसरी डोज लेने पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उन्हें 40 दिन का हवाला दिया गया। वहीं कार्ड पर 12 दिन बाद आने की बात लिखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी सहित जिले में छह मिले कोरोना पॉजिटिव
एटा। जिले में बृहस्पतिवार को तीन बैंक कर्मचारी सहित छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2536 हो गई है। बृहस्पतिवार को जलेसर में स्थित केनरा बैंक के दो कर्मचारी, महिला अस्पताल में एक बैंक कर्मचारी महिला सहित एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके अलावा स्वास्थ्य टीम द्वारा शहर के मोहल्ला श्याम बिहार कॉलोनी में जांच की गई। जहां एक किशोर संक्रमित निकला। वहीं हाजीपुरा निवासी एक युवती लखनऊ में कोरोना संक्रमित आई है। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह का कहना है कि सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य टीम द्वारा होम आइसोलेट किया गया है। वहीं एक युवती लखनऊ में होम आइसोलेट है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed