{"_id":"66b10f7ac3d7d4d1420a325c","slug":"used-to-steal-and-rob-to-fulfill-his-hobby-arrested-etah-news-c-163-1-eta1001-120906-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शौक पूरे करने को करता था चोरी-लूट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शौक पूरे करने को करता था चोरी-लूट, गिरफ्तार
Mon, 05 Aug 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी
- फोटो : पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी
एटा। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 23 दिन पूर्व हुई लूट की घटना का खुलासा किया है। एक आरोपी को 28 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। वह शौक पूरे करने और मौज-मस्ती के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम देता था।
गांव अंबारी के अंडरपास के समीप 14 जुलाई को सुरेश चंद निवासी कपेटा जिला कासगंज अपनी पुत्री के साथ घर जा रहे थे। तभी दो अज्ञात बाइक स्वरों ने सोने की चेन और माला छीन ली और भाग गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि घटना में प्रकाश में आए आरोपी वासू निवासी लालपुर को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी शातिर किस्म का है, मौज, मस्ती और शौक पूरे करने के लिए साथी रितेश के साथ चोरी, छिनैती, लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। जो चेन इसने बाइक सवार महिला से छीनी थी, उसको रितेश के माध्यम से आगरा में बेचा था। आरोपी के पास से 28 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसका साथी रितेश एक अन्य आरोप में जेल में बंद है। इसके पास से एक तमंचा व जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।