{"_id":"685e8e1e8a81aa8222040259","slug":"uproar-over-power-cut-people-surrounded-sdm-residence-etah-news-c-163-1-eta1003-135482-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बिजली कटौती पर हंगामा, लोगों ने एसडीएम आवास घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बिजली कटौती पर हंगामा, लोगों ने एसडीएम आवास घेरा
Fri, 27 Jun 2025 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 27 Jun 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। पूरे दिन बिजली न मिलने पर नगर के लोगों का बृहस्पतिवार रात को सब्र टूट गया। पहले बिजलीघर पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद कटरा चुंगी पर जाम लगाया और बाद में एसडीएम के आवास का घेराव कर नारेबाजी की। एसडीएम के आदेश पर ट्रांसफॉर्मर की वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति शुरू किए जाने पर लोग शांत हुए।
नगर में बिजली की बिगड़ी व्यवस्था को लेकर कई दिनों से लोग आक्रोश जता रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक आपूर्ति न मिलने पर रात में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रात करीब साढ़े आठ बजे गुस्साए लोगों ने पहले बिजलीघर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बिजलीघर पर किसी अधिकारी के न होने पर आक्रोशित लोगों ने कटरा चुंगी पर जाम लगाया। इसके बाद तहसील स्थित एसडीएम के आवास पर पहुंचकर नारे लगाने लगे।
आवास के बाहर लोगों का शोर सुनकर एसडीएम भावना विमल ने इसकी जानकारी सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को दी। इस पर सीओ जलेसर फोर्स के साथ एसडीएम के आवास पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर एसडीएम ने बाहर आकर लोगों से बात की। निगम के एसडीओ से बात किए जाने पर कोल्ड फीडर के ट्रांसफॉर्मर फुंक जाने की बात सामने आई। इस पर एसडीएम ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति शुरू कराए जाने को कहा। एसडीएम के आदेश पर ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था कर आपूर्ति शुरू कराई गई। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
रात 11 बजे शुरू हो सकी बिजली आपूर्ति
बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बंद रही। दोपहर एक बजे सप्लाई शुरू होने पर तीस मिनट बाद ही आपूर्ति बंद कर दी गई। दोपहर तीन बजे सप्लाई शुरू हुई और दस मिनट बाद कट हो गई। पूछे जाने पर केबल जलकर बर्स्ट होेना बताया गया। रात 8 बजे सप्लाई शुरू हुई तो कोल्ड फीडर की आपूर्ति शुरू न होने पर लोगों का सब्र टूट गया।
कोल्ड फीडर से जुड़े हैं एक दर्जन मोहल्ले
कोल्ड फीडर से एक दर्जन मोहल्ले जुड़े हैं। इसमें पंसारियान, बड़ा बाजार, कला बाजार मोड़, अग्रियान, पठानान, पोस्तीखाना शेरगंज, बारी का चौक, ब्राहमणपुरी, नकटा कुआं, गोला कुआं, कटरा चुंगी, आगरा चौराहा, चाणक्य नगर आदि शामिल हैं।