{"_id":"610939a08ebc3e885423d855","slug":"uproar-in-electric-thermal-project-workers-on-the-road-etah-news-agr502306470","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत तापीय परियोजना में हंगामा, सड़क पर उतरे श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत तापीय परियोजना में हंगामा, सड़क पर उतरे श्रमिक
विज्ञापन
जवाहर तापीय प्लांट के बाहर खड़े श्रमिक व ठेकेदार। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मलावन क्षेत्र में निर्माणाधीन विद्युत तापीय परियोजना में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। चार महीने का वेतन रोक कर हटाए जाने का आरोप लगा श्रमिक सड़क पर उतर आए। इसके बाद अधिकारियों से वार्ता हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। बुधवार से उन्होंने धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया है। दूसान कंपनी की ओर से परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है। जिसने स्थानीय स्तर पर विभिन्न कंपनियों को ठेके दिए हैं। इसके तहत ही कुबेर एंटरप्राइजेज प्रा.लि. भी काम कर रही थी। इसके करीब 400 श्रमिक लगे थे। जबकि परियोजना में कुल मिलाकर करीब पांच हजार श्रमिक कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह 7 बजे परियोजना में प्रवेश के समय कुबेर कंपनी के श्रमिकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
उनका कहना था कि उन्हें चार महीने से वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने अन्य श्रमिकों को भी अंदर जाने से रोका तो नसीरपुर जाने वाले मार्ग पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और जाम के हालात बन गए। करीब डेढ़ घंटे तक यह हालात बने रहे। मलावन थाना पुलिस ने पहुंचकर कर्मचारियों को अंदर कराया। इसके बाद प्रदर्शनकारी श्रमिकों को बुलाकर परियोजना और कंपनी के अधिकारियों ने बात की। एक महीने का वेतन देने के लिए सूची मांगी, लेकिन श्रमिक इस पर संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा कि पूरा भुगतान न मिलने की स्थिति में बुधवार से परियोजना का काम ठप कराकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद कुछ श्रमिकों ने विकास भवन स्थित श्रम प्रवर्तन कार्यालय पहुंचकर भी शिकायत दर्ज कराई।
22 जुलाई से जबरन काम बंद कराया
ठेकेदार मुकुट सिंह ने बताया कि हमने जो लेबर लगाई है, चार महीने से उसका भुगतान नहीं किया गया है। 22 जुलाई से गेट पास कैंसिल कर जबरन काम बंद करा दिया। मनमानी की जा रही है। एक अन्य ठेकेदार मुकेश ने कहा कि कंपनी को हटाया गया है तो श्रमिकों और ठेकेदारों का हिसाब कर भुगतान करना चाहिए। अन्य श्रमिकों को भी साथ लेकर बुधवार से हड़ताल करेंगे।