{"_id":"6976868616ea6a6f1201c4b6","slug":"up-board-details-of-teachers-on-duty-will-be-uploaded-on-the-portal-etah-news-c-163-1-eta1004-145430-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: पोर्टल पर अपलोड होगा ड्यूटी देने वाले शिक्षकों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: पोर्टल पर अपलोड होगा ड्यूटी देने वाले शिक्षकों का ब्योरा
Mon, 26 Jan 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा कक्ष में अव्यवस्था रोकने के उद्देश्य से विभाग ने शिक्षकों का डाटा विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। करीब 5500 कक्ष निरीक्षकों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
परीक्षाएं 12 मार्च तक जिले के 92 केंद्रों पर आयोजित होंगी। कई सालों से रिकॉर्ड अपडेट न होने से दिवंगत और स्थानांतरित शिक्षकों के नाम परीक्षा ड्यूटी की सूची में दर्ज हो गए थे। इससे व्यवस्था प्रभावित हुई थी। इसी समस्या से बचने के लिए इस बार विशेष रूप से शिक्षकों का डाटा फिर से अपलोड कराया जा रहा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने माध्यमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि शिक्षकों की वर्तमान तैनाती, स्थानांतरण की स्थिति और अन्य आवश्यक विवरण समय से पोर्टल पर दर्ज करें। गलत या अधूरी जानकारी अपलोड होने की स्थिति में संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।