{"_id":"674fede177c4fb0f350f1e66","slug":"unregistered-nursing-home-and-pathology-seal-etah-news-c-163-1-sagr1019-126496-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अपंजीकृत नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अपंजीकृत नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सील
Wed, 04 Dec 2024 11:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:21 AM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में अपंजीकृत क्लीनिक, नर्सिंग होम व पैथोलॉजी बंद नहीं हो पा रहे। शहर से देहात तक बड़ी संख्या में संचालित किए जा रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मलावन क्षेत्र में छापामारी की। एक अपंजीकृत नर्सिंग होम, दो पैथोलॉजी व एक क्लीनिक को सील किया गया।
प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार के साथ मलावन पहुंचे। यहां रॉयल नर्सिंग होम में गए। संचालक से कागजात मांगे, लेकिन वह नहीं दिखा पाया। अन्य कई खामियां मिली। इस पर नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। इसके बाद बालाजी और लाइफ केयर पैथोलॉजी पर पहुंचे। ये भी अपंजीकृत मिलीं। इनको भी सील किया गया।
वहीं, गांव हिरौंदी में दीपक क्लीनिक अपंजीकृत मिला। उसको सील कराया गया। बताया कि शहर में जीटी रोड पर संचालित ओमश्री हॉस्पीटल में पहुंचे। ये पंजीकृत तो था लेकिन यहां चिकित्सक नहीं मिले। इसके अलावा पैरामेडिकल स्टाफ भी नहीं था। जबकि मरीज भर्ती थे। इस पर संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। संवाद