{"_id":"66b3b04aa89fde41ae081f4f","slug":"uncontrollable-truck-runs-over-vegetable-seller-sleeping-on-roadside-death-etah-news-c-163-1-sagr1018-120965-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क किनारे सो रहे सब्जी विक्रेता पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क किनारे सो रहे सब्जी विक्रेता पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, मौत
Wed, 07 Aug 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दुकान के बाहर सो रहे सब्जी विक्रेता पर बेकाबू ट्रक चढ़ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। वहीं ट्रक को कब्जे में ले लिया।
थाना क्षेत्र के गांव सिकरारी निवासी वीरेंद्र पुत्र कालीचरण 48 वर्ष आगरा रोड स्थित चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाता था। मंगलवार की रात दुकान बंद करने के बाद बाहर ही चारपाई डालकर सो गया। देर रात एटा से आगरा जा रहा ईंटों से भरा ट्रक बेकाबू होकर चारपाई और वीरेंद्र पर चढ़ गया। जिससे वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के पुत्र रविकांत ने बताया की पिता सिकरारी चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाते थे। मंगलवार शाम को खाना खाने के बाद दुकान के बाहर ही सो जाते थे। देर रात अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। शोर सुनकर घटना स्थल पहुंचे तब तक पिता की मृत्यु हो गई थी। मौत की खबर से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अवागढ़ थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग गया था। इसको कब्जे में ले लिया है।