{"_id":"66a7cfde443315ef580c876a","slug":"uncle-tried-to-rape-his-niece-etah-news-c-163-1-eta1001-120542-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फूफा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फूफा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
Mon, 29 Jul 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात में एक गांव निवासी महिला ने अपने फूफा पिंटू सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि वह अपने घर में परचूनी की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करती है। पति सेल्समैन हैं। 3 जुलाई को पति एक तेरहवीं में गए थे। तभी फूफा पिंटू का फोन आया कि मैं घर पर आ रहा हूं। मैंने अकेले होने का कहते हुए दूसरे दिन आने की बात कही और फोन काट दिया। इसके बाद उन्होंने मेरे पति के फोन पर फोन किया। पति ने भी कहा कि वह बाहर हैं अगले दिन आना। मगर फूफा नहीं माने और दोपहर के समय बाइक से मेरे घर आ गए। मैंने बैठने को कहा तो बोले कि गांव के बाहर आशीष खड़ा है। बैठूंगा नहीं और बुरी नीयत से पकड़कर जमीन पर गिरा लिया। खींच कर घर के अंदर ले जाने लगे और दुष्कर्म का प्रयास किया।
महिला का यह भी आरोप है कि विरोध करते हुए जब मैंने शोर मचाया तो गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। जाते समय जान से मारने और बर्बाद करने की धमकी देकर गया है। फूफा विवाह से पूर्व भी मेरे ऊपर गंदी नजर रखता था और आए दिन अनैतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। अब आए दिन परेशान कर ब्लैकमेल करते हुए बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।