{"_id":"6797781f39d80141bc0982e9","slug":"uncle-raped-a-three-year-old-girl-in-etah-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तीन वर्षीय बच्ची से हैवानियत...चाॅकलेट दिलाने ले गया फूफा, मासूम ने बताई रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीन वर्षीय बच्ची से हैवानियत...चाॅकलेट दिलाने ले गया फूफा, मासूम ने बताई रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती
Mon, 27 Jan 2025 05:46 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 27 Jan 2025 05:46 PM IST
सार
बच्ची को चाॅकलेट दिलाने के बहाने फूफा ले गया था। लेकिन काफी देर तक नहीं लाैटा। परिजनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की। जब बच्ची मिली तो उसका हाल देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम के साथ रिश्ते के फूफा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बालिका को आरोपी चॉकलेट दिलवाने के बहाने अपने साथ ले गया और घटना कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि 25 जनवरी की देर शाम मोहल्ला हिंदूनगर निवासी हीरालाल मेरी मासूम बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया। काफी देर बाद जब बच्ची घर लौटी तो हमने उससे पूछा कि इतनी देर से कहां थी।
तब बेटी ने इशारे से बात करते हुए बताया कि उसके साथ कुछ हुआ है। जब हमने देखा तो वह बुरी तरह से जख्मी थी और दर्द से कराह रही थी। यह देखकर हम लोग घबरा गए और बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बच्ची को मेडिकल कॉलेज भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया। प्रभारी सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे। उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।