फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Uncle body was found soaked in blood on road wedding happiness turned into mourning

UP: भांजी की होनी थी विदाई...सड़क पर खून से लथपथ मिली मामा की लाश, मातम में बदल गईं शादी की खुशियां

Sat, 01 Mar 2025 06:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 01 Mar 2025 06:31 PM IST
सार

युवक अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए आया था। विवाह समारोह से किसी काम से बाजार गया था। तभी दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क हादसे में युवक की माैत हो गई।

विज्ञापन
Uncle body was found soaked in blood on road wedding happiness turned into mourning
मृतक का फाइल फोटो व पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के मिरहची क्षेत्र के गांव गढ़ौली में भांजी की शादी में शामिल होने आए मामा की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

गांव गढ़ौली निवासी शंकरलाल ने बताया कि शनिवार की सुबह बेटी रिंकी के विवाह की रस्में चल रही थीं। विदाई होनी बाकी थी। घर में हर ओर खुशी का माहौल था, ढोलक की थाप पर मंगलगीत गाए जा रहे थे। उसी समय साला अजीरपाल (26) निवासी मोहल्ला मोरी थाना कस्बा सहावर जिला कासगंज बाइक से गांव के ही शिवकुमार के साथ बाजार गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर घर में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने अजीरपाल को मृत घोषित कर दिया। शिवकुमार को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया। 

 
विज्ञापन

अजीरपाल जयपुर में मुनीम का काम करता था। दो माह पूर्व हाथ में चोट लग जाने के कारण घर आ गया था और शुक्रवार की शाम भांजी की शादी में शामिल होने गढ़ौली आया था। अजीरपाल के फुफेरे भाई नरोत्तम ने बताया कि हेलमेट होता तो शायद उसकी जान बच जाती। बाइक सवार दोनों ही लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। दुर्घटना में अजीरपाल का सिर डिवाइडर से टकराया इससे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। वहीं, शिवकुमार के सिर के साथ पैरों में भी गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed