फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two youths died in road accidents

Etah News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Mon, 29 Sep 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 29 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents
जैथरा/सकीट। सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जैथरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम को बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की जान गई। वहीं सकीट थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को बुरी तरह रौंद दिया। युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया और सड़क पर मांस के लोथड़े बिखड़ गए।
विज्ञापन

जैथरा थाना क्षेत्र के गांव रैद निवासी अरविंद (35) रविवार को किसी कार्य से मोटरसाइकिल पर जैथरा कस्बे में आया था। कार्य करने के बाद शाम के समय गांव वापस लौट रहा था। नगला लीलाधर मोड़ पर सामने से आ रही सतीश निवासी नगला बैनी की बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इसमें अरविंद बुरी तरह घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने जैथरा सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। दूसरा हादसे में सोमवार को पुष्पेंद्र कुमार (20) निवासी गांव मंशूनगर की मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुष्पेंद्र कुमार अपने घर पर काम कराने सकीट-आसपुर मार्ग स्थिति ग्राम बाबली में बाइक से मजदूर बुलाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब 4 बजे लौटकर गांव जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे बुरी तरह रौंद दिया। वीभत्स हादसे में उसकी बाइक दो टुकड़ों में बंट गई। पुष्पेंद्र की मौके पर मौत हो गई और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मशक्कत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed