{"_id":"657deb349690ee11cb0582bb","slug":"two-youths-died-8-including-2-women-injured-in-road-accidents-etah-news-c-163-1-sagr1017-9778-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, 2 महिलाओं सहित 8 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, 2 महिलाओं सहित 8 घायल
Sat, 16 Dec 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में दो युवकों की मौत हुई है। जबकि दो महिलाओं सहित 8 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव जीसुखपुर के पास शुक्रवार की रात करीब 8 बजे अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे खड़े पीपल के पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में ऑटो चालक ज्ञान सिंह (40) निवासी रामपुर बागवाला की मौत हुई है। परिजन ने बताया कि किसी का कॉल आने पर एटा से सवारी लेने जा रहा था, तभी हादसा हो गया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि ऑटो के पीछे डायल 112 की गाड़ी आ रही थी। उसके सामने ही ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। चालक गंभीर रूप से घायल था जिसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया, वहां मृत बता दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र अलीगंज रोड स्थित गांव पवांस के पास शुक्रवार की रात 8 बजे 35 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन सड़क पर रौंद गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को मेडिकल कॉलेज लेकर आई, यहां मृत घोषित कर दिया गया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है और शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
जबकि अन्य हादसों में कोतवाली नगर क्षेत्र में शिकोहाबाद रोड स्थित मोहल्ला आनंदपुरी के पास शनिवार की दोपहर करीब 1.30 बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। अवधेश कुमार निवासी निधौली खुर्द थाना रिजोर और दूसरी बाइक पर सवार राजेश कुमार, इसकी पत्नी मोहनी व मां शीतला देवी घायल हो गए। अवधेश को रेफर किया गया है। पुलिस लाइन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अजीत कुमार निवासी लालपुर व हेत सिंह निवासी बिजौरी कोतवाली देहात और थाना मिरहची क्षेेत्र के गांव सिरसा टिप्पू के पास बाइकों की भिड़ंत में जितेंद्र व राजीव कुमार निवासी गहराना थाना मारहरा शुक्रवार की देर शाम घायल हुए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।