{"_id":"58c595454f1c1b4307dc43e4","slug":"two-youths-die-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
amar ujala
Updated Mon, 13 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड और आगरा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक घायल हो गए। घायल युवकों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने रेफर कर दिया है।
कांशीराम कालोनी निवासी रोहित पुत्र जुगेंद्र सिंह रविवार की शाम बाइक से घर आ रहा था। जीटी रोड पर स्कूल के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार हृदेश और राहुल निवासी शांतिनगर गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं त्योहार की पूर्व संध्या में सड़क हादसे में युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।
दूसरी तरफ निधौलीकलां के गांव नगला खिल्ली निवासी मनोज (40) पुत्र रामनाथ शनिवार को किसी काम से शहर आया था देर रात बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब नौ बजे आगरा रोड स्थित गांव नगला जसराम के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद एकत्रित हुए लोगों ने शनाख्त करते हुए पुलिस, परिवारीजनों को जानकारी दी। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों में शव को देख कोहराम मच गया। मामले की रिपोर्ट भाई बृजमोहन ने अज्ञात चालक के विरुद्ध दर्ज कराई है। दूसरी तरफ रविवार दोपहर करीब दो बजे अलीगंज मार्ग पर रोडवेज की चपेट में आकर बाइक सवार बॉबी निवासी नगला बंडे थाना जैथरा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।