{"_id":"69d540da38c2c4544c018494","slug":"two-sides-fight-over-garbage-fir-registered-etah-news-c-163-1-eta1004-148829-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कूड़े को लेकर दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कूड़े को लेकर दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
Tue, 07 Apr 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के नगला मोच गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
नगला मोच निवासी योगेंद्र ने दूसरे पक्ष के सुशील समेत 4 अज्ञात के खिलाफ आरोप लगाया कि रविवार की रात करीब 8ः30 बजे उनके दरवाजे पर कूड़ा डाल दिया। इसका विरोध किया गया तो रामनरेश समेत 4 अज्ञात लोगों ने मेरे पुत्र प्रिंस व पुत्री रोशनी के साथ मारपीट कर दी। इससे प्रिंस और रोशनी घायल हो गए।
मारपीट के दौरान बच्चों के चिल्लाने पर पत्नी किरन बीच बचाव करने के लिए गई तो उनके साथ भी लाठी डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से रामनरेशन ने किरन समेत 4 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। संवाद