{"_id":"6b00927a52216d2f950c8141","slug":"two-players-arrive-at-kabaddi-trials-selected-without-even-playing-etah-news-c-163-1-eta1004-160510-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कबड्डी ट्रायल में पहुंचे दो खिलाड़ी, बिना खेले चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कबड्डी ट्रायल में पहुंचे दो खिलाड़ी, बिना खेले चयनित
विज्ञापन
एटा। पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेल ट्रायल में खिलाड़ियों की बेरुखी देखने को मिली। सीनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के ट्रायल में महज दो खिलाड़ी ही पहुंचे। खास बात यह रही कि दोनों खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए कर लिया गया। वहीं, अन्य खेलों के ट्रायल में एक भी खिलाड़ी ने प्रतिभाग नहीं किया।
स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबाॅल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया था। इसके अलावा सबजूनियर बालक और बालिका वर्ग की जिम्नास्टिक तथा जूनियर वर्ग की बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भी ट्रायल होने थे। इन सभी खेलों में किसी भी खिलाड़ी के नहीं पहुंचने से ट्रायल नहीं हो सके।
वहीं, सीनियर वर्ग कबड्डी के ट्रायल में केवल दो खिलाड़ी पवनजीत और हीरेंद्र यादव ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन कर लिया गया है। चयनित खिलाड़ी शनिवार को आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में अलीगढ़ में प्रतिभाग करेंगे। अन्य खेलों में खिलाड़ियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
-- वर्जन--
सीनियर वर्ग कबड्डी ट्रायल में दो खिलाड़ी ट्रायल के लिए पहुंचे जिनका चयन करते हुए मंडल ट्रायल के लिए भेज दिया गया है। वहीं अन्य खेलों में कोई खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए नहीं पहुंचा। - अरविंद यादव, क्रीड़ाधिकारी