फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two people seriously injured after falling from the roof

Etah News: छत से गिरकर दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल

Wed, 29 Jan 2025 06:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 29 Jan 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Two people seriously injured after falling from the roof
एटा। शहर के मोहल्ला शिवगंज नई बस्ती में पड़ोसी से विवाद के बाद उतरते समय युवक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए। वहीं, कोतवाली देहात के गांव कासिमपुर में जर्जर छत के साथ गली में गिरकर किसान घायल हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवगंज निवासी तेजसिंह ने बताया कि मंगलवार की देर शाम मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से बेटे विष्णु का विवाद हो गया। जिसके बाद वह गुस्से में तेजी से छत से उतर रहा था। तभी पैर फिसला और वह सीधा गली में आकर गिर गया। पीठ में काफी चोट आई है। गंभीर हालत में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, गांव कासिमपुर निवासी राजेश ने बताया कि उनके मकान के एक कमरे की छत गाटर-पटिया से बनी है। बुधवार की सुबह छत पर चढ़कर देख रहा था। उसी समय गाटर टूट गया और छत की पटिया के साथ ही मैं गली में आकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed