{"_id":"66da1bcdc79dbb0fb3091874","slug":"two-people-including-a-student-going-to-coaching-injured-in-a-road-accident-etah-news-c-163-1-eta1001-122354-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कोचिंग जा रहे छात्र सहित सड़क हादसे में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कोचिंग जा रहे छात्र सहित सड़क हादसे में दो लोग घायल
Fri, 06 Sep 2024 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसों में एक महिला व कोचिंग जा रहा छात्र घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को आगरा रेफर किया गया है।
कोतवाली देहात के गांव नगला धनी निवासी सुबोध ने बताया कि उनका भांजा अतुल निवासी अकबरपुर झाला थाना कुरावली जिला मैनपुरी विद्या विहार में रहता है। वह कक्षा 11 का छात्र है और सुनहरी नगर में कोचिंग भी जाता है। रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी दोपहर लगभग 1 बजे वह साइकिल लेकर कोचिंग के लिए निकला। गोशाला के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। वहीं, गांव कासोन निजामपुर थाना बागवाला निवासी शन्नो बानो शहर में बाजार करने आई थी। यहां से लौटते समय हाईवे पर गांव सेंथरी के समीप चलते ऑटो से गिर पड़ीं। लोगों ने देखा तो एंबुलेंस बुलाकर उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।