{"_id":"695bfb742ae0fbc9b106d72c","slug":"two-people-including-a-farmer-died-in-road-accidents-etah-news-c-163-1-eta1001-144461-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसों में किसान सहित दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसों में किसान सहित दो लोगों की मौत
Mon, 05 Jan 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को हुए सड़क हादसों में किसान सहित दो लोगों की मौत हो गई। मारहरा थाना क्षेत्र के गांव इनाम नगर निवासी किसान खेत से लौटते समय बाइक की चपेट में आ गया। दूसरी दुर्घटना में बागवाला क्षेत्र में बाइक और मोपेड की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की जान चली गई। बाइक पर पीछे बैठा दोस्त और मोपेड चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मारहरा थाना क्षेत्र के गांव इनाम नगर निवासी किसान लेखराज सिंह (60) सोमवार को शाम के समय फसल में पानी लगाकर घर लौट रहे थे। उसी समय एक बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। एंबुलेंस के ईएमटी सूर्यप्रताप ने बताया कि सूचना मिलने के 4 मिनट के अंदर ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी लेकिन घायल की जान नहीं बचाई जा सकी। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने लेखराज को मृत घोषित कर दिया।
दूसरी दुर्घटना में कस्बा जैथरा निवासी हिमांशु और बाबू (15) निवासी नगला बीच थाना जैथरा सोमवार को एटा से जैथरा आ रहे थे। रास्ते में बागवाला थानांतर्गत अलीगंज मार्ग पर गांव पवांस के पास मोपेड से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने बाबू को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।