Etah News: बुखार से दो की मौत, दो बच्चे अस्पताल में भर्ती; एक की हालत नाजुक होने पर किया गया रेफर
एटा में बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे अस्पताल में भर्ती किए गए। इनमें से एक की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बुखार का प्रकोप जारी है। सोमवार की रात दो युवकों की मौत बुखार से हो गई। एक फिरोजाबाद जनपद का निवासी है, जबकि दूसरा युवक विरामपुर का निवासी है। वहीं मंगलवार को दो बच्चे बुखार से पीड़ित बच्चा वार्ड में भर्ती किए गए। जबकि एक बच्चे को रेफर किया गया।
फिरोजाबाद जनपद के एका थाना क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर निवासी हरविंदर ने बताया 50 वर्षीय मानपाल को दो दिन से बुखार आ रहा था। गांव में ही चिकित्सक द्वारा उपचार कराया गया। सोमवार की रात को उनकी हालत बिगड़ी इस पर उन्हें लेकर एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- कातिल पति: आधी रात कर दी पत्नी की हत्या...फिर कमरे में बंद करके रखी लाश; आगे जो किया पुलिस भी रह गई सन्न
वहीं गांव विरामपुर निवासी विपिन कुमार ने बताया 35 वर्षीय हेमंत को पांच दिन से बुखार आ रहा था। उनका इलाज शहर के एक नर्सिंग होम में चल रहा था। उन्हें दिमागी बुखार बताया गया था। सोमवार की रात हालत बिगड़ने पर नर्सिंग होम के चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। यहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। इसके अलावा मंगलवार को बच्चा वार्ड में शहर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी आस्था व तालिम को बुखार के कारण भर्ती किया गया।
यह भी पढ़ेंः- UP News: वीडियो कॉल करके चालक ने ट्रक के अंदर खुद को मारी गोली, तड़पते हुए थम गईं सांसें; घर में मची चीख-पुकार
इमरजेंसी में पहुंचे 12 बुखार पीड़ित
वहीं ततई निवासी काव्या को गंभीर स्थिति में आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी की बात कही जाए ताे यहां 24 घंटे में 12 बुखार के पीड़ित पहुंचे। इनको वार्ड में भर्ती कर उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बताया जांच में प्लेट लेट्स कम होने की शिकायत आ रही है।