फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   driver committed suicide by shooting himself inside truck by making video call in Etah

UP News: वीडियो कॉल करके चालक ने ट्रक के अंदर खुद को मारी गोली, तड़पते हुए थम गईं सांसें; घर में मची चीख-पुकार

Tue, 29 Aug 2023 09:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Aug 2023 09:45 PM IST
सार

एटा में वीडियो कॉल करके चालक ने ट्रक के अंदर ही खुद को गोली मार ली। तड़पते हुए उसकी सांसें थम गईं। खबर मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। 
 

विज्ञापन
driver committed suicide by shooting himself inside truck by making video call in Etah
Etah News: ट्रक (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में एक ट्रक चालक ने वीडियो कॉल करने के बाद खुद को तमंचे से गोली मार ली। इसके बाद वह ट्रक के अंदर ही गिर गया और काफी समय तक तड़पता रहा। रात में हाईवे की पेट्रोलिंग टीम निकली तो सड़क किनारे सुनसान जगह पर खड़ा ट्रक देखा तो रुक गई। अंदर देखा तो गोली लगने से चालक कराह रहा था। इसके बाद पेट्रोलिंग टीम ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के बढ़ौलिया गांव निवासी राजेश यादव (25) ट्रक चालक था। उसने कोतवाली देहात क्षेत्र के ककैरा और समदपुर गांव के बीच हाईवे पर ट्रक खड़ा करके तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चालक ने खुदकुशी करने से पहले किसी को वीडियो कॉल किया था। जब मौके पर पुलिस पहुंची तब उसकी वीडियो कॉल चल रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  कातिल पति: आधी रात कर दी पत्नी की हत्या...फिर कमरे में बंद करके रखी लाश; आगे जो किया पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता शिवराज सिंह ने बताया कि शनिवार की रात करीब 10 बजे अलीगढ़ के लिए ट्रक लेकर निकला था, लेकिन तड़के करीब पांच बजे बेटे के गोली लगने की सूचना मिली। जब तक मेडिकल कॉलेज आए तब तक मौत हो चुकी थी। वीडियो कॉल किससे की जा रही थी, यह जानकारी नहीं है।

प्रभारी निरीक्षक शंभूनाथ सिंह ने बताया कि हाईवे पर रात में पेट्रोलिंग टीम घूमती है, कोई खड़ा वाहन दिखता है तो उससे पूछताछ की जाती है। ट्रक खड़ा पाया गया तब टीम पहुंची, ट्रक से कराहने की आवाजें आ रहीं थीं और अंदर से लॉक था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

यह भी पढ़ेंः-  घेवर में घुला हर स्वाद: चॉकलेट से लेकर पान फ्लेवर तक, सोने के वर्क वाला महंगा तो केसर-मिल्क की मांग सबसे अधिक

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। यहां पर चिकित्सकों ने कुछ समय उपचार किया लेकिन इलाज के दौरान ही मौत हो गई। बताया कि फोन में वीडियो कॉल चल रही थी, फोन को कब्जे में लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed