फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two people died in separate road accidents in Etah

डोली से पहले उठी अर्थी: बेटी की शादी का कार्ड देने निकला था पिता, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत

Tue, 10 Jan 2023 05:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Jan 2023 05:17 PM IST
सार

एटा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकला था तो दूसरा ढाबा कर्मी था, जो किसी काम से बाहर निकला था। 

विज्ञापन
Two people died in separate road accidents in Etah
demo pic

विस्तार

एटा में नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा शिकोहाबाद रोड स्थित गंगनपुर गांव के पास हुआ। युवक अपनी बेटी की शादी का कार्ड देने बहनोई के घर जा रहा था। वहीं जलेसर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ढाबा कर्मचारी की जान चली गई। 

विज्ञापन


मामला अलीगढ़ जिले के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के कटरा मलोई गांव का है। गांव निवासी पप्पू सिंह (42) की मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। भाई प्रेम कुशवाह ने बताया कि भतीजी कृष्णा की शादी 27 जनवरी को है। इसका कार्ड देने के लिए पप्पू सोमवार को शिकोहाबाद रिश्तेदारी में गए थे। यहां से मंगलवार की सुबह चिलासनी गांव निवासी बहनोई हरीशंकर के घर बाइक से जा रहे थे।  रासते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बेटी की शादी से पहले पिता की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन

दो घंटा सड़क पर तड़पते रहे पप्पू

अलीगढ़ निवासी पप्पू सिंह के भाई प्रेम कुशवाह ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे हादसा होने का फोन आया था। किसी ने शादी के कार्ड पर नंबर देखकर कॉल किया। हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर पुलिस और एंबुलेंस में से कोई नहीं पहुंचा। 2 घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची 12.30 बजे अस्पताल पहुंचाया। तब तक भाई तड़पते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जब अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। जबकि भाई के शरीर पर बहुत ज्यादा चोटें नहीं थीं। समय से इलाज मिल जाता तो मेरा भाई जिंदा होता। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई थी। मौके पर मौत होने के चलते शव लाने में देरी हुई थी। आरोप बेबुनियाद लगाए जा रहे हैं। 

ढाबा कर्मी की मौत 

दूसरा हादसा जलेसर थाना क्षेत्र स्थित बेरनी नहर के पास हुआ। यहां प्रमोद कुमार (50) निवासी सादाबाद, जिला हाथरस, बजरंग ढाबा पर काम करता था। बीती देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ढाबा संचालक राकेश कुमार निवासी नगवाई, जलेसर ने बताया कि प्रमोद मेरे यहां पर करीब चार वर्ष से काम कर रहा था। सादाबाद में भी कोई अपना खास न होने के चलते ढाबे पर ही रहता था। सोमवार शाम को शौच करने गया, तभी हादसे का शिकार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed