फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two people died in separate accidents in Etah

Etah News: अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, घर में मची चीख पुकार

Sat, 05 Aug 2023 07:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 07:10 PM IST
सार

एटा में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। घरवालों को जानकारी मिली तो चीख पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Two people died in separate accidents in Etah
थाना कोतवाली देहात, एटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार को दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। घरवालों को जानकारी मिली तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज रोड स्थित पीएसी छावनी के सामने वाहन की चपेट में आने में शनिवार तड़के 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मार्चरी में रखवा दिया है। लिप्टन चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि हादसा रात में हुआ है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-UP: इटावा से BJP सांसद रामशंकर कठेरिया को दो वर्ष की सजा, 50 हजार का जुर्माना, मारपीट और बलवा करने का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि युवक पैदल ही जा रहा था उसके पास कोई वाहन अथवा सामान नहीं मिला है। प्रथम दृष्ट्या हादसा ही प्रतीत हो रहा है। फिर भी अन्य बिंदुओं पर भी जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें-सात दिन में टूटी शादी: हनीमून पर रात को हुआ कुछ ऐसा...साथ रहने से मना कर रही दुल्हन, बात सुन घर वाले भी सन्न

बिजली के खंभे से चिपककर युवक की मौत

थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नगला चांद निवासी सरदार सिंह (40) की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन सुबह उठे तो विद्युत खंभे के पास ही शव पड़ा मिला। परिजन का कहना है कि रात को लघुशंका के लिए किसी समय उठे थे और विद्युत खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से जान चली गई। थाना प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर गांव पहुंचे। युवक विद्युत खंभे के पास ही पड़ा पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed