फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two parties clash over a plot dispute, 6 people injured

Etah News: प्लाॅट के विवाद में दो पक्ष भिड़े, 6 लोग घायल

Sat, 10 Jan 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 10 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two parties clash over a plot dispute, 6 people injured
एटा। शिकोहाबाद मार्ग स्थित गांव गंगनपुर में प्लाॅट के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इस मारपीट में 6 लोग घायल हो गए। इनका मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव गंगनपुर में शुक्रवार की देर रात प्लाॅट में रखी लकड़ी हटाने के लिए दो पक्षों के मध्य पहले गाली-गलौज हुई और बाद में लाठी-डंडे चल गए। एक पक्ष के रामवरन ने मेडिकल कॉलेज में बताया कि दूसरे पक्ष के लोग प्लाॅट पर तार खींच रहे थे। विरोध करने पर ईंट-पत्थर फेंकते हुए पीटना शुरू कर दिया। इसकी वजह से 3 लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से घायल योगेश कुमार ने बताया कि प्लाॅट का विवाद चल रहा है। पहले पक्ष के लोग वहां रखी लकड़ी हटा रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नहीं कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला कर पिता सहित 3 लोगों को घायल कर दिया। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन




कहासुनी के बाद चले लाठी-डंडे, 5 घायल
एटा। गांव रुरिया में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। झगड़े में 5 लोग घायल हो गए। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रुरिया निवासी घायल थान सिंह ने बताया कि साइकिल से जाते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटने लगे। शोर सुनकर बेटी बचाने आई तो उसको भी पीटा। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से घायल जयवीर ने बताया कि पहले पक्ष के लोगों ने दुकान के अंदर घुसकर हमला किया और घायल कर दिया। घटना में एक पक्ष के थान सिंह व अरविंद और दूसरे पक्ष के जयवीर, प्यारेलाल और छविराम सिंह घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। कोतवाली देहात प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामला मजाक से शुरू हुआ और झगड़े में बदल गया। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed