{"_id":"6155ffa88ebc3e0df63da981","slug":"two-nursing-homes-sealed-without-registration-in-the-city-etah-news-agr509758823","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बिना पंजीकरण चल रहे दो नर्सिंग होम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बिना पंजीकरण चल रहे दो नर्सिंग होम सील
विज्ञापन
शहर में शिकोहाबाद रोड पर नर्सिंग होम को सील कराते अधिकारी ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पांच दिन पूर्व एक अपंजीकृत नर्सिंग होम पर प्रसूता की मौत हो गई। मामला डीएम अंकित अग्रवाल के संज्ञान में पहुंचा। उनके निर्देश पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित सदर एसडीएम व तहसीलदार ने शहर में शिकोहाबाद रोड स्थित दो नर्सिंग होम को सील किया गया है।
झोलाछाप पर कार्रवाई के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि शिकोहाबाद रोड स्थित श्रीराम हॉस्पिटल में पांच दिन पहले एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। शिकायत पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसको लेकर बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र नागर, डॉ. अभिनव दुबे, सदर एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री, सदर तहसीलदार सीपी सिंह की संयुक्त टीम ने नर्सिंग होम पर छापा मारा। इस दौरान संचालक ने कोई अभिलेख नहीं दिखाए।
वहीं उसके यहां चार सिजेरियन प्रसव के बाद भर्ती महिलाएं व पांच बुखार के मरीज मिले। वहीं पड़ोस के न्यू श्री राम हॉस्पिटल में छापा मारा, जहां पांच सिजेरियन ऑपरेशन की प्रसूताएं भर्ती मिलीं। टीम ने सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसके साथ ही दोनो नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है।