फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two more children caught in dengue

डेंगू की चपेट में आए दो और बच्चे

Fri, 19 Aug 2022 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Two more children caught in dengue
एटा। डेंगू का हमला लगातार बढ़ रहा है। दो और बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ गए। जिन्हें बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इससे पहले यहां इसी महीने चार बीमार बच्चों का इलाज किया जा चुका है। उधर, डेंगू के बढ़ते मामले देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने डेंगू रोगियों के लिए अलग से 15 बेड का वार्ड बना दिया है।
विज्ञापन

पीडियाट्रिक इकाई में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो बच्चे डेंगू पीड़ित भर्ती कराए गए हैं। इनमें शहर के मारहरा दरवाजा निवासी मोहम्मद शाकिर के आठ वर्षीय पुत्र हुसैन की रिपोर्ट आ गई है, इसमें पुष्टि हुई है। जबकि कटरा मोहल्ला निवासी रतनलाल के 10 वर्षीय पुत्र गौरव का इलाज शुरू कर दिया गया है। उसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। डेंगू के लक्षण दिख रहे हैं। दोनों बच्चों को डेंगू वार्ड में भर्ती करके उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डेंगू मरीजों के पहुंचने की स्थिति में अलग वार्ड की आवश्यकता देखते हुए मेडिकल कॉलेज में इंतजाम किया गया है। मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ (एमसीएच) विंग स्थित द्वितीय तल पर डेंगू वार्ड बनाकर 15 बेडों की व्यवस्था की गई है। यहां मरीजों को डेंगू की दवाएं और बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। बेडों पर मच्छरदानियां भी उपलब्ध कराई गई हैं। डेंगू वार्ड की जिम्मेदारी माइक्रोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. प्रशांत कुमार और डॉ. अमित जैन को सौंपी गई है। वार्ड बनाने से लेकर अन्य संसाधनों को जुटाने में सीएमओ की ओर से भी सहयोग किया गया है। मीडिया प्रभारी डॉ. विवेक पाराशर ने बताया कि एमसीएच विंग में डेंगू वार्ड बना दिया गया है। इसमें डेंगू पीड़ितों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed