फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two miscreants arrested during encounter who were running away after robbing truck in Etah

UP: करोड़ों का माल लदा ट्रक लूटकर भाग रहे थे बदमाश, फिर पुलिस से हुआ सामना; गोली लगने से दो घायल

Mon, 29 Jan 2024 11:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 11:45 AM IST
सार

एटा में बदमाश करोड़ों का माल लदा ट्रक लूटकर भाग रहे थे। फिर रास्ते में उनका सामना पुलिस से हुआ। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दो घायल हो गए। इन्हें गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Two miscreants arrested during encounter who were running away after robbing truck in Etah
ट्रक लूटकर भाग रहे बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार की रात ट्रक लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को पतड़ लिया। उन्हें मेडिकल कॉलज में भर्ती कराया गया है। इनके कब्जे से लूटा हुआ ट्रक बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ पिलुआ थाना क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास हुई।

विज्ञापन


एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 10.30 बजे तीन बदमाशों ने एक ट्रक लूट लिया। उसमें नेस्ले कंपनी का सामान लदा था। सूचना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस और इंटेलीजेंस टीम ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाश गोकुलपुर गांव के पास खेत में ट्रक से माल उतारकर दूसरे ट्रक में लोड कर रहे थे। इसी समय पुलिस टीम वहां पहुंच गई। 

विज्ञापन

तीसरा साथी भागने में सफल रहा

पुलिस को आता देख बदमाशों ने उन पर फायरिंग झोंक दी। बचाव में पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में विपन कुमार निवासी काजीखेड़ा, थाना मारहरा और अनिल कुमार निवासी बडैरा, कोतवाली देहात शामिल हैं। इनको करीब रात 2.50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि तीसरा साथी परविंदर उर्फ बीपी निवासी नगला बेल, थाना पिलुआ भागने में सफल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुआ बरामद

बताया कि फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। इनके कब्जे से लूटा हुआ ट्रक (सामान सहित- कीमत करीब 1 करोड़ 13 लाख रुपए),  दो तमंचे, चार खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस, चार मोबाइल बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह और इंटेलीजेंस टीम को पुलिस महानिरीक्षक, अलीगढ़ रेंज की ओर से 50 हजार रुपए का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed