फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two killed and three injured in separate accidents in Etah

हादसों में दो की मौत, तीन घायल: खेत से पैदल लौट रहे किसान को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, नीलगाय से टकराई स्कूटी

Sat, 15 Apr 2023 08:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Apr 2023 08:50 PM IST
सार

एटा में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। एक हादसे में खेत से पैदल लौट रहे किसान को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। दूसरे में नीलगाय से स्कूटी टकरा गई। तीसरे हादसे में बाइक की टक्कर तेज रफ्तार वाहन से हो गई। 

विज्ञापन
Two killed and three injured in separate accidents in Etah
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में फसल काटकर खेत से पैदल लौट रहे किसान को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया। हादसा शनिवार की सुबह करीब 11 बजे हुआ। हादसे के समय परिजन भी साथ चल रहे थे, वह बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन

पिकअप ने पैदल चल रहे युवक को रौंदा

हादसा पिलुआ थाना क्षेत्र के पुठिया गांव के पास हुआ। यहां मैक्स पिकअप की टक्कर लगने से हाकिम सिंह (65) निवासी पुठिया की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गेहूं की फसल काटने के बाद वह घर के अन्य लोगों के साथ सुबह करीब 11 बजे लौट रहे थे। सभी लोग सड़क किनारे पटरी पर चल रहे थे। एटा की ओर से मैक्स पिकअप का चालक तेजी और लापरवाही से वाहन को लाया और पीछे से रौंद दिया। 

विज्ञापन

चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया

हादसे के बाद चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। पुलिस को सूचना दी और घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि हादसे में वृद्ध किसान की मौत हुई है। मृतक के साथ अन्य परिजन भी पैदल चल रहे थे, जो बाल-बाल बच गए। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीलगाय से टकराई स्कूटी, भतीजे की मौत, चाचा घायल

अवागढ़ थाना क्षेत्र में जलेसर रोड स्थित गांव खेडिया ताज मोड़ के पास शनिवार की शाम करीब चार बजे स्कूटी सवार नीलगाय से टकरा गए। हादसे में जैनुलउद्दीन और इनके भतीजे अजहरउद्दीन (30) निवासी मोहल्ला कोलियान अवागढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने पीएचसी अवागढ़ पर भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। 

इलाज के लिए आगरा ले जाते समय भतीजे की मौत हो गई। जबकि चाचा की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि नीलगाय से स्कूटी सवार टकरा गए थे। इस हादसे में एक युवक की मौत हुई है। जबकि चाचा घायल हुआ है। उसका आगरा में इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

एक अन्य हादसे में दो घायल

वहीं शहर के पीपल अड्डा के पास एक अन्य हादसा हो गया। हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार आर्यन निवासी पुरानी बस्ती, कोतवाली नगर और इसका साथी कपिल कुमार निवासी नगला समल, कोतवाली देहात, घायल हो गए। दोनों को देर शाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed