{"_id":"60afbf698ebc3e29b425b072","slug":"two-inter-state-robbers-arrested-from-jaithra-region-etah-news-agr4933939100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैथरा क्षेत्र से दो अंतरजनपदीय लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैथरा क्षेत्र से दो अंतरजनपदीय लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने एटा और मैनपुरी में की गई वारदातों का खुलासा किया है। बदमाशों से पुलिस ने लूटी गई नकदी और एक तमंचा भी बरामद किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
एएसपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। बताया कि थानाध्यक्ष जैथरा सुधीर कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे बेगमपुर मोड़ के पास से भुवनेश उर्फ भानू और सनी निवासीगण छोटी जरारी थाना जैथरा को गिरफ्तार किया। दोनों की तलाशी के दौरान एक तमंचा, दो कारतूस, दो लूटे गए मोबाइल के अलावा नकदी भी बरामद की गई है।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह अन्य सहयोगियों के साथ लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। 20 मई को काली नदी पुल के पास तमंचों की नोंक पर बाइक सवार रितु पांडेय निवासी कस्तूरपुरा जैथरा के साथ लूट की। इससे लूटा गया मोबाइल और एक हजार रुपए बरामद हुए हैं। इससे पहले 15 जनवरी को थाना कुरावली क्षेत्र स्थित गंगा-जमुनी के पास एक बाइक सवार से बैग लूटा था। जिसमें एक मोबाइल, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा 5 हजार रुपए थे। एएसपी का कहना है कि भानू गांव के ही अपने साथी सोनेश के साथ लूट की वारदातें करता था। सोनेश ही गैंग में अन्य लोगों को शामिल करता था।
विज्ञापन
नकली सोने की चूड़ियां बेचता था सोनेश
थाना जैथरा में सराफ रितिक वर्मा निवासी मोहल्ला कृष्णगंज ने गांव छोटी जरारी निवासी सोनेश और अजब सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें सोने की नकली चूड़ियां एक लाख रुपए में बेचने का आरोप लगाया गया है। एएसपी का कहना है कि सोनेश ने नकली चूड़ियां बेची थीं, यह खुलासा भी पकड़े गए लुटेरों ने किया है।