{"_id":"669fbf6550ac77f58b0143d1","slug":"two-innocent-brothers-died-due-to-diarrhea-problem-in-etah-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मासूम भाइयों को निगल गया काल, दो घंटे के अंदर दोनों ने तोड़ दिया दम; चीत्कार उठे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मासूम भाइयों को निगल गया काल, दो घंटे के अंदर दोनों ने तोड़ दिया दम; चीत्कार उठे घरवाले
Tue, 23 Jul 2024 08:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 23 Jul 2024 08:04 PM IST
सार
एटा में दस्त से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। दो घंटे के अंदर दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद घऱवाले चीत्कार उठे। सीएमओ ने कहा कि कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार की सुबह दो मासूम भाइयों को दस्त की समस्या हुई। कुछ ही समय में दोनों की हालत बिगड़ती चली गई। दो घंटे के अंदर ही दोनों की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
सकीट ब्लॉक क्षेत्र के गांव पुराव निवासी प्रधान नरेंद्र चौहान ने बताया कि उसका छोटा भाई गौरव तोमर गांव में परिवार के साथ रहता है। मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे गौरव का बड़ा बेटा 4 वर्षीय आर्यन तोमर व छोटा बेटा पांच माह के खाटू तोमर को दस्त होने लगे। अचानक से उनकी हालत बिगड़ गई। घर में दस्त की कोई दवा थी जो बच्चों को पिला दी। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
बच्चों को चिकित्सक के पास ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि दोनों बच्चों की मौत हो गई। प्रधान ने बताया गांव में कोई भी स्वास्थ्य कैंप नहीं लगता है। कई बार अधिकारियों से कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सीएचसी प्रभारी गांव में आते ही नहीं हैं। आशा गांव में कोई दवा का वितरण नहीं करती है। यहां तक कि गांव-गांव बंटने वाले ओआरएस के पैकेट भी गांव में नहीं बंटवाए गए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों की मौत की जानकारी मिली। तुरंत ही स्वास्थ्य टीम के साथ डिप्टी सीएमओ को भेजा गया। बच्चों को क्या दिक्कत रही, कबसे समस्या थी, गांव में अन्य किसी को कोई समस्या तो नहीं है आदि पहलुओं को दिखवाया जा रहा है।