फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two including woman died in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Thu, 17 Feb 2022 06:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 06:52 PM IST
विज्ञापन
Two including woman died in road accidents
एटा। अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गई। निधौलीकला थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक और जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला अचल में बाइक की टक्कर से महिला की जान चली गई। पोस्टमार्टम हाउस पर बृहस्पतिवार को गांव रामनगर निवासी यशपाल ने बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र प्रदीप बुधवार शाम खेतों पर निराश्रित पशुओं से फसल की रखवाली करने गया था। इस दौरान गांव के पास ही किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष हेमंत रावत ने बताया कि परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं नगला अचल के ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाउस पर बृहस्पतिवार को बताया कि 50 वर्षीय लौंगश्री बुधवार शाम गांव में ही सड़क पार कर रही थीं। उसी समय एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उनको अलीगंज सीएससी ले गए, जहां से फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष जसरथपुर सुनील कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed