फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two including woman died in road accidents

सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत

Mon, 11 Oct 2021 05:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Two including woman died in road accidents
एटा। दो जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला सहित दो की मौत हुई है। बाइकों की भिड़ंत में घायल दंपती में से महिला ने दम तोड़ दिया। वाहन के इंतजार में खड़े चचेरे भाइयों को बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की जान चली गई गई और दूसरा घायल हुआ है।
विज्ञापन

थाना सकरौली क्षेत्र स्थित गांव जरानी के पास रविवार देरशाम बाइकों की भिड़ंत में शारदा देवी (35) पत्नी नौरंगी लाल निवासी कमालपुर थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद की मौत हुई है। नौरंगी लाल गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसको आगरा रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी जलेसर क्षेत्र स्थित गांव बरमाने में अपनी रिश्तेदारी से लौटकर घर जा रहे थे, तभी एक बाइक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

थाना सकीट क्षेत्र के गांव बावली के पास रविवार रात करीब 8.30 बजे सड़क किनारे वाहन का इंतजार करते समय बाइक की टक्कर से अनूप सिंह (32) पुत्र राजेश कुमार निवासी उम्मेदपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव का ही उसका चचेरा भाई राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के चाचा राजकुमार ने बताया कि दोनों आसपुर से एक ऑटो में बैठकर गांव आ रहे थे जो बावली के पास खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पर खड़े होकर दूसरे वाहन का इंतजार करने लगे। तभी अनूप का भाई गोरेलाल बाइक से आता दिखाई दिया। उसको रोकने के लिए हाथ दिया तो बाइक के ब्रेक फेल हो गए और बाइक दोनों को टक्कर मारते हुए खड़े ट्रक में घुस गई। पुलिस ने राजकुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed