फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two including teacher died of dengue in Sirsa body

सिरसा बदन में डेंगू से शिक्षक सहित दो की मौत

Thu, 21 Oct 2021 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Two including teacher died of dengue in Sirsa body
मारहरा क्षेत्र के गांव सिरसा बदन में मरीजों का परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा/मारहरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिरसा बदन में बुख़ार से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गांव निवासी एक शिक्षक सहित दो की मौत हो गई। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दो मौतों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर मरीजों का परीक्षण व इलाज किया। साथ ही बीमारियों से बचाव रखने की अपील की।
विज्ञापन

पवन पुत्र महावीर उम्र लगभग 32 वर्ष बेसिक शिक्षा विभाग बहराइच के एक प्राथमिक विद्यालय मेंशिक्षक पद पर तैनात थे। पत्नी से मिलने यहां घर आया हुआ था। पवन को दो दिन पहले बुखार आया। जिसका उपचार अलीगढ़ स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा था, जहां बुधवार रात दम तोड़ दिया। वहीं गांव की रूपवती पत्नी सुरेश उम्र 35 वर्ष की बुख़ार से जान चली गई। जिसका मारहरा में एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। गांव में दो मौतों की सूचना मिलते ही एसीएमओ डॉ. सुधीर मौर्य ने टीम के साथ पहुंच गांव की स्थिति देखी और लोगों को डेंगू के प्रकोप से बचाव रखने की अपील की। टीम में डॉ. केके गुप्ता, डॉ. शोएब खान, यादवेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed