फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two including innocent died in road accidents

सड़क हादसों में मासूम सहित दो की मौत

Sat, 07 Aug 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two including innocent died in road accidents
एटा। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में ढाई वर्षीय मासूम सहित दो की मौत हुई है। शनिवार सुबह दंपती के साथ बाइक से जाते समय ढाई वर्षीय बच्चे की जान चली गई। जबकि अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हुई है। मासूम के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। महिला का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र में आगरा रोड स्थित गांव हरीसिंहपुर के पास शनिवर सुबह करीब सात बजे बाइक सवार सुग्रीव सिंह निवासी रूहासी पट्टी थाना एका जिला फिरोजाबाद नीलगाय से टकरा गए। हादसे में सुग्रीव सिंह, इनकी पत्नी सपना, बेटी खुशी और ढाई वर्षीय पुत्र केशव घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने केशव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं थाना व कस्बा मारहरा स्थित बेरियों वाले बाबा मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सीमा देवी (35) पत्नी प्रेमचंद्र शुक्रवार देरशाम गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के ग्राम बनूपुरा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सड़क दुर्घटना में मृत्यु पुलकित राज (18) पुत्र सुबोध कुमार निवासी नगला हाथी की हुई है। शुक्रवार की देर शाम वह गांव से अमांपुर जा रहा था। जब वह ग्राम बनूपुरा के समीप पहुंचा तो उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे पर बड़ी संख्या में राहगीर और ग्रामीण एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन जब उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे तभी घायल पुलकित राज ने रास्ते में दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में करुण क्रंदन है। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed