फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two, including a woman, committed suicide due to house squabbles

गृह कलह के चलते महिला सहित दो ने की आत्महत्या

Sat, 10 Apr 2021 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two, including a woman, committed suicide due to house squabbles
एटा। गृह कलह के चलते एक महिला और एक वृद्ध ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कनिकपुर निवासी आरती देवी (30) पत्नी नरेश कुमार की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हुई है। परिजनों का कहना है कि पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, इसके बाद शुक्रवार की देरशाम विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल लाया गया, यहां से एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए, यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि 10 वर्ष पूर्व शादी हुई थी और तीन बच्चे हैं। पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे ले लिया और शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव पवांस निवासी मुन्ना लाल राठौर (60) ने मकान के कमरे मे अंदर से कुंडी बंदकर रस्सी से फांसी लगाकर शुक्रवार की रात आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया है कि वृद्ध दिल्ली में रहते थे और शुक्रवार को ही गांव आए थे और मारहरा में रहने वाली बेटी सीमा पत्नी कृष्ण गोपाल को फोन करके बताया था कि शनिवार को मुझसे मिल लेना बहुत जरूरी काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बेटी और दामाद घर पर आए तो कमरे में फांसी के फंदे पर शव लटका हुआ था और कुंडी अंदर से लगी हुई थी। बेटी और दामाद ने ही पुलिस को खबर दी, पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों ही मामलों में कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाए गए हैं।

बागवाला क्षेत्र में महिला ने पति से कहासुनी के बाद विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। जब कि कोतवाली देहात के गांव पवांस में वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वृद्ध की दो पत्नियां थी, एक पत्नी के साथ दिल्ली में रहता था, वहां कोई बात हुई और यहां आकर आत्महत्या कर ली है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं, कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।
राज कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed