{"_id":"356656bae28424cd6951d6479b467bf6","slug":"two-huts-burn-baffalo-and-other-luggage-damage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो झोपड़ियों में आग लगने से हजाराों का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो झोपड़ियों में आग लगने से हजाराों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
नया गांव थाना अंतर्गत मढ़ईयन नगला उर्फ नगला शाक्य में शुक्रवार दोपहर को आग लगने से दो झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। आग में जल कर दो भैंस मर गईं, जबकि दो मवेशी झुलस कर घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। पुलिस, प्रशासन की टीम मौके पर पहुच गई है।
मढ़ईयन नगला की दो झोपड़ियां जलकर राख हो गई। जैसे ही आग की ऊंची लपटें उठीं आसपास की झोपड़ियों में रहने वाले लोग भाग निकले। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग में करीब डेढ़ लाख रुपये का अनाज, कपड़े और सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा आग में जलकर श्रवण कुमार की एक भैंस मर गई और दूसरी भैंस 90 प्रतिशत झुलस गई।
महाजीत की एक भैंस मर गई, जबकि उसका बच्चा 50 प्रतिशत झुलस गया है। इसके अलावा गांव निवासी गिरेंद्र सिंह की झोपड़ी जलने के अलावा उसमे रखा हजारों रुपये का अनाज और सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। आग की सूचना पर पुलिस, लेखपाल और पशु पालन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने आग में हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।