फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two hour journey, bus arrived in four hours

Etah News: दो घंटे का सफर, चार घंटे में पहुंची बस

Sun, 12 Jan 2025 01:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 12 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two hour journey, bus arrived in four hours
एटा। कोहरे के चलते सर्दी का अहसास तो हो ही रहा है, साथ ही वाहन संचालन में भी दिक्कत हो रही है। शुक्रवार को शाम से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था, जो शनिवार सुबह तक रहा। दृश्यता एक मीटर से भी कम रही। रोडवेज बस से यात्रा करने वाले लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण टूंडला से एटा तक के 2 घंटे का सफर तय करने में 4 घंटे लग गए।
विज्ञापन

कोहरे की वजह से सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि शनिवार को दिन में अच्छी धूप निकली मगर शाम ठलते ही फिर से कोहरे की चादर छाने लगी। शुक्रवार को भी शाम ढलते ही कोहरा पड़ने लगा था। कोहरे में सबसे अधिक समस्या वाहन चलाने में हो रही है।
विज्ञापन

दृश्यता का स्तर काफी कम होने के कारण सड़क तक नहीं दिखाई देती। जिसके चलते दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। पिछले तीन दिन से शाम होते ही कोहरा शुरू हो जाता है, जो रात भर रहता है। इस समय वाहन चालकों को बड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बसें भी इस कोहरे की वजह से शुक्रवार की रात और शनिवार सुबह रेंगती हुई दिखाई दीं। सामान्य समय में जहां बस द्वारा टूंडला से एटा तक आने में करीब 2 घंटे का समय लगता है। वहीं कोहरे के समय 2 घंटे से अधिक का समय लगा। घना कोहरा होने के कारण चालक बड़ी सावधानी से बस को चला रहे थे। टूंडला से बैठे अनंत कुमार ने बताया कि कोहरा अधिक होने के कारण आगे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

बरेली डिपो की बस में हम लोग बैठे थे तो चालक को सभी लोगों ने सावधानी से बस चलाने को कहा। जिसके चलते समय तो अधिक लगा, मगर सुरक्षित घर तक पहुंचे। अन्य मार्गों पर भी इसी तरह की स्थिति रही।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed